Crime: ससुराल से मारपीट कर निकाली गई विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, शराब पिलाकर पीटा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 04, 2023 - 11:44 AM (IST)

सोनीपत: सैक्टर-27 थाना क्षेत्र से पीटकर निकाली गई विवाहिता का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता का आरोप है कि उसका ईको वैन में अपहरण कर शराब पिलाकर दुष्कर्म किया गया। उसके साथ मारपीट भी की गई। विवाहिता को हालत बिगड़ने पर पी.जी.आई. रोहतक में भर्ती कराया गया है। विवाहिता ने सास ससुर पर भी षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 4 माह पहले सैक्टर-27 थाना क्षेत्र निवासी युवक संग हुई थी। शादी के बाद से ही उसके सास-ससुर उसे परेशान करने लगे थे।

उन्होंने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। जिस पर वह अपनी बहन के घर पर चली गई थी। विवाहिता ने बताया कि जब वह वापस ससुराल आ रही थी तो इसी दौरान ईको वैन उसके पास आई। वैन सवार 3 युवकों ने उसका सास-ससुर पर लगाया षड्यंत्र रचने का आरोप जबरन अपहरण कर लिया। उन्होंने उसके मुंह व आंखों तक में शराब डाल दी। उसे जबरदस्ती शराब पिलाई गई, जिससे उसे नशा हो गया। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद उसके साथ मारपीट की गई।

उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया तो वह बेसुध हो गई। सुबह उसे होश आया तो वह नागरिक अस्पताल में थी। जहां से उसे पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार विवाहिता ने अपने सास-ससुर पर षड्यंत्र रचने व 3 अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static