गैस सिलेंडर लीक मामले में झुलसे परिवार के मुखिया की मौत

punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2017 - 03:36 PM (IST)

यमुनानगर(त्यागी):3 दिन पूर्व प्रोफैसर कालोनी में खाना बनाते समय घरेलू गैस की लपटों से झुलसे परिवार के मुखिया सहित 5 सदस्य बुरी तरह घायल हो गए थे, जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया था। इन सभी सदस्यों में परिवार के मुखिया रामरूप की गंभीर हालत को देखते हुए पी.जी.आई. चंडीगढ़ भेज दिया गया था। गत दिवस इलाज के दौरान रामरूप की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य घायलों का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। रामरूप के परिचित विष्णु शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही रामरूप खाना बनाने के लिए गैस जला रहे थे तो गैस का पाइप चूल्हे से निकल गया और उसकी चपेट में वे आ गए। उन्हें बचाने के चक्कर परिवार के 4 अन्य सदस्य भी बुरी तरह झुलस गए थे। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। जबकि रामरूप की मौत पी.जी.आई. में हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static