गीता जयंति महोत्सव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई नई पहचान: सांसद सैनी

punjabkesari.in Sunday, Dec 01, 2019 - 12:27 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): गीता जयंती महोत्सव के मौके पर कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी मीडिया सेंटर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र धर्मनगरी में आयोजित गीता जन्मोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक नई पहचान बना चुका है। साल 2014 के बाद से लगातार कुरुक्षेत्र धर्म नगरी में गीता जयंती महोत्सव के दौरान पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

सैनी ने कहा कि पिछले साल की अगर बात करें तो करीब 50 लाख यात्री गीता जयंती महोत्सव के 18 दिन के कार्य के दौरान पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस बार और ज्यादा पर्यटक पहुंचने की उम्मीद है और विभिन्न देशों के इस बड़े समारोह में प्रतिभागी से गीता जयंती समारोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static