दूल्हे ने दुल्हन को दिया एेसा तोहफा, देखने वालों का लगा तांता

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2017 - 05:04 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह):एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन को ऐसा सरप्राइज दिया जिसे दुल्हन ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। दूल्हा अपनी दुल्हन की डोली हेलीकाप्टर में लेकर अपने घर को निकला। डोली की विदाई के वक़्त इस विदाई को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। क्या बच्चे क्या बूढ़े सब इस दुल्हन की डोली को रवाना करने पहुंचे। दुल्हन ने कहा कि उसे ऐसा सरप्राइज मिलेगा उसने कभी सोचा न था।


करनाल जिला इंद्री इलाके में रहने वाले कमल की शादी सिरसा के अहमदपुर की सुनैना से कल रात हुई, लकिन रात को शादी की विदाई नहीं हुई। आज दोपहर दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ पुलिस लाइन के मैदान में पहुंचा और हेलीकाप्टर में अपनी दुल्हन को ले उड़ा। इस डोली को विदा करने के लिए लोगों को भीड़ लग गई। लड़की ने कहा कि उसने कभी नहीं सोचा था कि उसे शादी पर ऐसा अच्छा तोहफा मिलेगा। वही दूल्हे ने कहा कि बचपन से सोच थी की अपनी शादी के वक़्त कुछ नया किया जाये सो उसने ये प्लान बनाया। इस प्लान के बारे में किसी को मालूम तक नहीं था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static