नाबालिगा को बंधक बनाकर करवाते थे घर का काम, यौन शोषण भी किया(Video)

punjabkesari.in Saturday, Dec 23, 2017 - 05:25 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित ओबेरॉय): जिला बाल संरक्षण की टीम ने एक नाबलिग लड़की को अत्याचारी लोगों के चंगुल से आजाद करवाया है। टीम को मिली सूचनाआधार पर टीम ने जगाधरी की न्यू महावीर कॉलोनी में छापेमारी की। इस दौरान नाबलिग का यौन शोषण करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बाल सरंक्षण की टीम ने लड़की की काऊंसिलिंग करवाई और उसे उसे बालकुंज भेज दिया गया है।

PunjabKesari

काऊसिंलिंग में पीड़ित नाबलिग लड़की ने बताया कि, वह उड़ीसा की रहने वाली है। उसकी नानी ने उसे काम के लिए दिल्ली लाई थी। घरों में इससे बहुत ज्यादा काम करवाया जाता था जिस कारण तंग होकर वो वहां से भाग निकली। उसने बताया कि, इसके बाद पुलिस के व्यक्ति ने ममता नाम की महिला के पास छोड़ा दिया। ममता नाम की महिला उसका भाई कपूर और उसका पति राजेश ये तीनों उससे घर का काम करवाने के साथ-साथ उसका यौन शोषण करवाते थे जिसके सारे पैसे ममता रखा करती थी।

PunjabKesari

शातिर आरोपी हर दो महीने बाद बदल देते थे अपना ठिकाना
नाबलिग का शोषण करने वाले ये तीनों आरोपी बड़े ही शातिर थे। ये हर 2 महीने बाद अपना ठिकाना बदल देते थे ताकि किसी को भी इनके गलत कामों के बारे में पता न लग सके। ये लोग जहां भी रहते थे वहां और बहुत लोग आए करते थे। वही जब इस नाबलिग से बात की गई तो ज्यादा कुछ नही बोल पाई केवल इतना ही बोला कि वो उड़ीसा से है और यहां जगाधरी में थी।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी रिचा बुद्धिराजा ने बताया कि, हमारे पास एक शिकायत आई कि, कुछ लोगों ने एक नाबालिग लड़की को घर में रखा हुआ है और वे उसके मां-बाप भी नहीं है। जिसके आधार पर हमने रेसक्यू रेड किया है। इस दौरान पता चला कि, ये लोग चार दिन पहले ही न्यू महावीर कॉलोनी में शिफ्ट हुए हैं। इससे पहले वे पिछली गली में वो दो महीने रह कर आएं हैं। सरंक्षण अधिकारी ने बताया कि, लड़की उड़ीसा की रहने वाली है इसके माता-पिता नहीं हैं, उड़ीसा से दिल्ली इसकी नानी इसे काम के लिए लाई थी।

PunjabKesari

इसकी नानी ने इसे किसी आफिस में छोड़ा था जहां से लड़की को घरों में काम करने के लिए भेजा गया था। ज्यादा काम करवाने की वजह से ये वहां से भाग निकली थी। जिसके बाद यमुनानगर में एक ममता नाम की महिला को मिली थी। लड़की ने बताया कि, पुलिस के किसी व्यक्ति ने इसे महिला के पास छोड़ा था।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि, लड़की को पुलिस वाले व्यक्ति की जानकारी तो नहीं है, लेकिन लड़की ने दो लोगों का नाम लिया है। इन दोनों में से एक तो ममता का भाई कपूर और दूसरा उसका पति राजेश है। ये तीनों ही मिलकर लड़की का शोषण करते थे। लड़की ने अपनी उम्र करीब 15-16 साल बताई है। फिलहाल इन तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने तीनों पर अपराध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static