फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर ठगे गए 20.5 लाख फ्रीज

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2024 - 07:10 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर क्राइम साउथ पुलिस ने जालसाज द्वारा फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर ठगे गए 20.5 लाख रुपए फ्रीज करा दिए हैं। आरोपी ने मनी लॉन्ड्रिंग का भय दिखाकर पीडि़त से रुपए ठगे थे।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


दरअसल, साइबर क्राइम साउथ पुलिस को एक शिकायत मिली थी। जिसमें शिकायकर्ता ने बताया कि उसके पास एक कॉल फेडेक्स की मुंबई ब्रांच से आया, जिसमें कहा गया कि इसके नाम पर एक पार्सल में अवैध सामान है। उसके बाद कॉल मुम्बई पुलिस में ट्रांसफर कर दी। शिकायतकर्ता से फोन पर बात करने के बाद स्काईप के माध्यम से वीडियो कॉल करके उसे बताया गया कि उसकी आधार कार्ड आईडी की कई मनी लॉन्ड्रिंग इत्यादि के केसों में संलिप्तता है।

 

इसको मनी लॉन्ड्रिंग का भय दिखाया तथा आगे की इन्वेस्टीगेशन के लिए सिक्योरिटी के नाम पर इसके बैंक खाते से लगभग 20 लाख 50 हजार रुपए धोखे से ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। साइबर क्राइम साउथ पुलिस ने ठगों द्वारा जिस बैंक खाते में रुपए ट्रांसफर कराए गए थे व उस बैंक खाते की जानकारी एकत्रित करके तकनीकी सहायता से ठगी गई 100 प्रतिशत कुल 20 लाख 50 हजार रुपयों की राशि को फ्रीज करा दिया।
पुलिस टीम मामले से सम्बंधित जानकारी एकत्रित करने में जुटी है और आरोपियों तक पहुँचने के लिए प्रयास कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static