अब जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र रंगीन शीट पर होगा जारी, जानिए इसकी विषेशता (Pics)

punjabkesari.in Friday, Dec 02, 2016 - 04:55 PM (IST)

करनाल (कमल मिड्ढा): प्रदेश के नागरिकों को अब जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र नए रंग रूप में उपलब्ध होगा। इतना ही नहीं इसे विदेश में भी बैठे ऑनलाइन वेरीफाई करवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें कहीं पर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नगर निगम आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने इस अवसर पर बताया कि रंगीन जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र मैटेलिक शीट पर प्रिंट है।

जानिए इसकी विषेशता
इसकी विषेशता यह है कि यह फटेगा नहीं, पानी में नहीं गलेगा और इसे लैमीनेट करने की भी जरूरत नही है। उन्होंने बताया कि इसकी एक बड़ी विषेशता यह भी है कि यह ऑनलाइन है। विदेशों में रह रहे या नौकरी कर रहे व्यक्ति इसे वीजा या पासपोर्ट के दौरान इस प्रमाण-पत्र की जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से वेरीफाई करवा सकते हैं। नए रंगीन प्रमाण-पत्र पर जारी करने वाले अधिकृत सब-रजिस्टार की डिजिटल मोहर व हस्ताक्षर हैं। 

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व नगर निगम से जारी जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र साधारण कागज पर अंकित हुए जारी होते थे, जिनके फटने या खराब हो जाने की शिकायतें मिलती रहती थी, लेकिन नए रंगीन प्रमाण-पत्र में किसी भी तरह की शिकायत की गुंजाइश नहीं है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static