इंतजार की घड़ियां खत्म, आज शाम 4 बजे जारी होगा हरियाणा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट

punjabkesari.in Monday, May 22, 2017 - 11:48 AM (IST)

भिवानी:हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज शाम 4 बजे बजे घोषित होंगे। 10वीं की परीक्षाएं 7 से 25 मार्च तक चली थीं, जिसमें 3 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। रिजल्ट देखने के लिए आपको गूगल एेप में जाकर Education Board Bhiwani Haryana डाउनलोड करना होगा। जिसके बाद आप मोबाइल पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। 

जानिए 2016 में कैसा था 10वीं का रिजल्ट
2016 में 10वीं के रिजल्ट में लड़कियां लड़कों से आगे रही थीं। पास प्रतिशत 48.88 रहा थी। लड़कियों का परीक्षा परिणाम 52.62% रहा था। लड़कों का 45.71% रहा था। 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 20 मई को आए हरियाणा ओपन स्कूल परीक्षा का परिणाम बेहद निराशाजनक रहा। 10वीं में केवल 12.04 प्रतिशत और 12वीं में 17.19 प्रतिशत ही विद्यार्थी परीक्षा पास कर पाए। 

इस प्रकार करें परिक्षा परिणाम चैक
सबसे पहले बोर्ड की ऑफ़िशियल वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं। उसके बाद कक्षा 10वीं के लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल नम्‍बर और रजिस्‍ट्रेशन नंबर दर्ज करें अौर सब्मिट का बटन दबाने के बाद आपका रिजल्‍ट पेज पर आ जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static