महिला अपराध में हरियाणा बना देश में नंबर वन : अभय चौटाला

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 09:19 AM (IST)

गुड़गांव: 1 मई को शुरू हुए इनैलो के जेल भरो आंदोलन अब अपने अंतिम चरण की ओर है। मंगलवार को इनैलो के जेल भरो आंदोलन काफिला गुड़गांव पहुंचा। जहां राजीव चौक से कार्यक्रम स्थल तक जलयुद्व के नायक चौ.अभय सिंह चौटाला इनैलो-बसपा के कार्यकर्ता हजारों मोटरसाईकिलों के काफिले के साथ पहुंचे। 

जेल भरो आंदोलन गुड़गांव में कुल 12,436 इनैलो-बसपा के पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा में न बिजली है और न ही पानी। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। साथ ही कहा कि ये लोग महिलाओं को मान-सम्मान देने की बात करते हैं और विश्व में हमारा देश और देश में हमारा हरियाणा महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में नंबर वन पर है।

उन्होंने जनता से पूछा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय एस.वाई.एल. को लेकर हरियाणा के हक में आ गया है और नहर के निर्माण की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है और हरियाणा के मुख्यमंत्री ने 19 माह बीत जाने के बाद भी प्रधानमंत्री से हरियाणा के हक की बात करने का समय नहीं लिया। क्या ऐसे आदमी को हरियाणा का मुख्यमंत्री होना चाहिए जो 2 साल में हरियाणा के लोगों की बात प्रधानमंत्री से नहीं कर पाया?
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static