हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास, विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 02:52 PM (IST)

जींद: चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी की खिलाड़ी प्रिया ने हंगरी के बूडापेस्ट में चल रही विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पर जीत लिया। 73 किलो भार वर्ग की होनहार खिलाड़ी प्रिया देश की उभरती युवा पहलवान है। प्रिया के कोच ने कहा कि अंशु मलिक के बाद अगले ओलिपिक में प्रिया भी देश का प्रतिनिधित्व करेगी। संस्था के संरक्षक प्रदेश के पूर्व डीजीपी डा. महेंद्र सिंह मलिक ने प्रिया को बधाई दी।

PunjabKesari

संस्था की चेयरपर्सन कृष्णा मलिक ने कहा कि साधारण किसान जयभगवान की बेटी पर आज पूरा देश को गर्व है। प्रिया 2019 में पुणे में खेलो इंडिया में गोल्ड मेडल, 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स में गोल्ड मेडल और 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी है।  


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static