घर में अकेली देख महिला से की अश्लील हरकतें

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2017 - 12:52 PM (IST)

फरीदाबाद(पंकेस):एनएच एक स्थित एक मकान में महिला को अकेला देख कर उसके पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति अंदर घुस आया। आरोपी ने आते ही महिला को दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी पकड़े जाने के डर से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक एनएच एक निवासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहती है। उसके परिवार के लोग शहर में ही अपना कामधंधा करते है। अन्य दिनों की तरह शुक्रवार को भी उसके परिवार के लोग सुबह अपने काम पर चले गए थे। जिसके बाद वह घर में अकेली अपने कामों को निपटाने में व्यस्त हो गई। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला नरेश चुपचाप उसके घर में घुस आया। नरेश ने आते ही उसे दबोच लिया। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। उसने विरोध करने का प्रयास किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करवाने का प्रयास करने लगा। लेकिन, उसने जोर जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। पकड़े जाने के डर आरोपी उसे छोड़ कर फरार हो गया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static