कांग्रेस को खत्म करना चाहते थे गांधी जी, अब मोदी करेंगे ये सपना पूरा: उमा भारती

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2017 - 09:34 AM (IST)

हिसार(विनोद सैनी):केंद्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्री उमा भारती ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को एक पागल आदमी ने गोली मारी थी। जहां एक तरफ कुछ लोग महात्मा गांधी को गोली मारने वाले नत्थूराम गोडसे को महान विचारक मानते हैं, वहीं शीश महल में भाजपा कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए उमा ने नत्थुराम गोडसे को पागल बता डाला। उमा भारती यहां सांसद प्रवास कार्यक्रम के तहत पहुंची थी। महात्मा गांधी देश की आजादी के बाद कांग्रेस को खत्म करने के पक्षधर थे। गांधी का ये सपना अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा करते जा रहे हैं। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि एस.वाई.एल. पानी बंटवारे का कानून के दायरे में रहकर इस मसले का समाधान किया जाएगा। उत्तराखंड में एक जल परियोजना पर कार्य चल रहा है, उससे हरियाणा के बहुत बड़े हिस्से को फायदा होगा। जवानों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया लेकिन हमारे जवानों ने अभद्रता का जवाब धैर्य रखकर दिया। जवान ऐसे लोगों को मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि गंगा सफाई का कार्य बड़ा ही चुनौतीपूर्ण है, फिर भी हम इस कार्य को करेंगे। वाटर रिचार्जिग के माध्यम से भूमिगत जल स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static