Haryana Air Pollution: दिवाली के बाद जहरीली हुई दादरी की हवा, AQI 300 पार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 21, 2025 - 02:07 PM (IST)

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : दिवाली की रात के बाद दादरी जिले की हवा इतनी जहरीली हो गई कि लोगों को सांस लेने में और आंखों में जलन जैसी समस्या हो रही है। हवा इतनी जहरीली हो गई है कि एक स्वस्थ इंसान भी बीमार हो सकता है। लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता ने आम जनता को चिंता में डाल दिया है। दादरी जिले का AQI 300 पार हो चुका है। लेकिन शहर में कई जगह कचरा सरेआम खुले में जलाया जा रहा है। लेकिन प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

बता दें कि दादरी जिले में अब तक एक भी पराली जलाने का मामला नहीं है। उसके बावजूद भी जिले में AQI 300 के पार है। जिसका कारण खनन और खुले में जलाया जा रहा कूड़ा हो सकता है। जहरीली हवा से सांस लेना दूभर हो गया है। जिले में प्रदूषण का कहर अब भी जारी है। अब देखना होगा प्रशाशन कब नींद से जागेगा और जनता को कब इस दमघोटू हवा से छुटकारा मिल पाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static