हरियाणा: पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय

punjabkesari.in Saturday, Jan 30, 2021 - 03:47 PM (IST)

चंडीगड़: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। अब दिल्ली की एक अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनपर आरोप तय किए हैं
अदालत ने मामले में सुनवाई शुरू करने के लिए 27 फरवरी की तारीख तय की। लगभग 2 साल पहले प्रवर्तन निदेशालय ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में चौटाला की दिल्ली स्थिति 1.94 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी।

इससे पहले ईडी ने चौटाला की 4.15 कोरोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी। यानि कुल मिलाकर उनकी 6 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई थी। सीबीआई ने अपन जांच में खुलासा किया था कि ओम प्रकाश चौटाला ने 24 मई 1993 से 31 मई 2006 के बीच आय के अज्ञात स्रोतों से 6 करोड़ की संपत्ति अर्जित की थी।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static