DGP मुख्यालय में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, खुद पर छिड़का पेट्रोल

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 04:16 PM (IST)

पंचकूला(उमंग श्योराण): पंचकूला डी.जी.पी. मुख्यालय में युवती ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। जिससे मुख्यालय में हड़कंप मच गया। महिला को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार सोमवार को डीजीपी मुख्यालय में युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। युवती ने किसी मांग को लेकर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और फिर आग लगाकर जान देने का प्रयास किया। हालांकि आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को आत्मदाह करने से रोका और उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का नाम शिल्पी बताया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static