गृह मंत्री अनिल विज ने किसान नेताओं को किया आश्वस्त, बोले- शेष रह गए मामले भी होंगे वापस

punjabkesari.in Thursday, Nov 17, 2022 - 12:09 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने किसानों को बताया कि किसान आंदोलन दौरान किसानों पर दर्ज ज्यादातर मामलों में से अधिकतर वापस लिए जा चुके है जबिक कुछ मामले शेष रह गए है जिनको वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि वे उन पर भरोसा रखें और किसानों के हित में कार्रवाई की जाएगी। विज ने बताया कि रेलवे से जुड़े और कुछ अन्य मामले है जिन्हें वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है।

वहीं भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मलकीयत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बलजिंद्र सिंह सपेहड़ा सहित पिंकी बैंस, जसबीर मामू माजरा, अजैन सिंह कपूरी एवं अन्य ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि विज द्वारा जो आश्वासन उन्हें दिया गया है उसे पूरा किया जाएगा। बैठक के संबंध में हुई बातचीत बारे संगठन में चर्चा की जाएगी। 

अनिल विज से मुलाकात के बाद किसान नेताओं का अगला स्टैंड क्या होगा इसका खुलासा वीरवार को किसान नेताओं की प्रैस कांफ्रैंस में किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम चढ़ूनी ने चंडीगढ़ में प्रैसवार्ता रखी है जिसमें वह रेल रोको कार्यक्रम बारे पूरी जानकारी देंगे। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static