हुड्डा के कार्यकाल में उपेक्षा के शिकार कांग्रेसियों से मिले प्रदेशाध्यक्ष

punjabkesari.in Tuesday, Jul 10, 2018 - 10:22 AM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): भाजपा द्वारा विशेष सम्पर्क अभियान के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने भी अपने पुराने कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया है। आज पंचकूला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर  एन.एस.यू. आई. के पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। राजीव गांधी की पुरानी टीम के सदस्य जो पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ रहे। उनकी बीते दिन पंचकूला में कांग्रेस के हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर से मीटिंग हुई। 

इस मौके पर कांग्रेस के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी भी उनके साथ थे। मीटिंग में प्रमुख रूप से विजय बंसल (कालका ), ऋषिपाल राणा (करनाल) , एस.के. भारद्वाज -(रोहतक), विपिन सिंघल रोहतक, दिनेश राघव यमुनानगर , सतपाल चौहान -राई, यशपाल राणा -पंचकूला, शामलाल -अम्बाला, राजेश कुमार जगाधरी व कृष्ण नन्हा पंचकूला इत्यादि मौजूद थे। 

तंवर ने कहा कि हरियाणा में होने वाले आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से मीटिंग कर रहे हैं। भाजपा सांसद राजकुमार सैनी की रैली में अश्लील डांस को लेकर बोलते हुए कहा कि कई बार रैली के मुख्य वक्ता को नही पता होता कि क्या आयोजन किया गया है हालांकि ये गलत और अनुचित है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static