यमुनानगर में मिला अवैध हथियारों जखीरा, 2 आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर ने किए कई खुलासे

punjabkesari.in Wednesday, Mar 26, 2025 - 01:46 PM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर CIA-2 पुलिस ने एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। सचिन नाम के हथियार तस्कर ने जिस युवक को हथियार सप्लाई किया था, उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपी के पास से 4 पिस्टल, एक रिवाल्वर मैगजीन और 51 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

आरोपी की पहचान अंबाला निवासी सचिन के रूप में हुई है। पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ पुराने सहारनपुर रोड़ से गिरफ्तार किया है। हथियार सप्लायर सचिन पर अंबाला में कई मामले भी दर्ज हैं। CIA 2 पुलिस ने सचिन के साथ संपर्क रखने वाले केवल सिंह को भी गिरफ्तार किया है, जिसे सचिन ने अवैध हथियार सप्लाई किए थे। पुलिस ने जब 2 दिन का डिमांड लिया तो अवैध हथियार सप्लायर सचिन ने कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस को उससे 4 पिस्टल एक रिवाल्वर 2 मैगजीन और 51 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

PunjabKesari

DSP आशीष चौधरी ने बताया कि फिलहाल हम अवैध हथियार सप्लायर सचिन के साथ संपर्क में रहने वाले आरोपियों की भी तलाश कर रहे हैं। अब पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी की इतनी भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा कहां सप्लाई किया जाना था।   

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static