बच्चों को स्कूल छोडऩे गया था पति, पीछे से पत्नी ‘गायब’, मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 10:33 AM (IST)

मंडी आदमपुर: आदमपुर की इंदिरा कालोनी से संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता कहीं चली गई। जानकारी के अनुसार महिला का पति बच्चों को स्कूल छोडऩे के लिए गया था और जब वह वापस लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। 

पुलिस को दी शिकायत में सिरसा जिले के गांव सुचान कोटली निवासी दयानंद ने बताया कि इंदिरा कालोनी दडौली रोड निवासी सुरेश कुमार उसके बहनोई है एवं मजदूरी का काम करते है। 19 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे उनका फोन आया और कहा कि उसकी बहन यशोदा सुबह करीब साढ़े 8 बजे से घर पर नहीं है। शिकायतकत्र्ता ने बताया कि उसके बहनोई ने उसे बताया कि वह बच्चों को स्कूल में छोडऩे के लिए गया था और जब वह घर पर वापस लौटा तो यशोदा घर पर नहीं थी। पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static