सब्जी की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा थाली का स्वाद, लोगों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2020 - 03:48 PM (IST)
कैथल (ब्यूरो) : सब्जी के रेट आसमान पर पहुंच गए है। टमाटर इतना लाल हो गया है कि बाजार में टमाटर का भाव 40 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। वहीं फूल गोभी भी कड़े तेवर दिखा रही है।
गोभी की कीमत 60 रुपए किलो पर पहुंच गई है। सब्जी की बढ़ती कीमतों ने लोगों की थाली का स्वाद बिगाड़ दिया है। कीमत बढ़ने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस के कारण फैली महामारी में चिकित्सक शरीर की इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जी की प्रयोग करने पर जोर दे रहे है, परंतु बढ़ती कीमतों से लोगों को इन्हें खरीदना ही मुश्किल हो गया है।