मूल्यों व जीवन पद्धति की पहचान है भारत : प्रो. सोलंकी

punjabkesari.in Monday, Jun 25, 2018 - 09:41 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि भारत को मूल्यों व जीवन पद्धति के लिए जाना जाता है। भारत में ऐसी जीवन पद्धति है जहां व्यक्ति नर से नारायण बन जाता है। राज्यपाल चंडीगढ़ में सैक्टर-42 के राजकीय महिला स्नातकोत्तर कालेज में बोर्ड ऑफ स्टडीज, आई.सी.ए.आई. द्वारा आयोजित नैशनल कांफ्रेंस में चार्टर्ड अकाउन्टेड के छात्रों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश की सेना की संख्या लगभग 28 लाख है और जिस प्रकार से सेना का कर्तव्य देश व जनता को सुरक्षा प्रदान करना है। ठीक उसी प्रकार से चार्टर्ड अकाउन्टेड भी सेना के समान आर्थिक क्षेत्र में सैनिक हैं। उन्हें भी देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम करना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static