केयूके के वीसी को इनेलो ने सौंपा ज्ञापन, कर्मचारियों को पक्का करने रखी मांग

punjabkesari.in Monday, Oct 30, 2017 - 02:41 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रंदीप रोर): हरियाणा की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी के वीसी को इनेलो कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के आरक्षण एवं पक्का करने की मां रखी गई। जिसके जवाब में वीसी ने कहा, मांगों को ध्यान में रखा जाएगा।

PunjabKesari

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा की अध्यक्षता में इनेलो कार्यकर्ता वीसी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वीसी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि, सरकार की योजना के तहत सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को भी आरक्षण मिलना चाहिए। साथ ही मेस कर्मचारियों को भी पक्का किया जाना चाहिए, इसके अलावा जो कर्मचारी पुराने लगे हुए है उन्हें पक्का करते समय आरक्षण जरूर देना चाहिए। वीसी ने सभी मांगों पर ध्यान देने की बात कही। लेकिन मेस कर्मचारियों को पक्का करने की बात को मना करते हुए कहा कि, उनके पास उन्हें पक्का करने की कोई पॉलसी नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static