इनेलो व कांग्रेस ने किसानों का 600 करोड़ रुपए का नुक्सान करवाया:धनखड़

punjabkesari.in Wednesday, Jul 12, 2017 - 09:32 AM (IST)

चंडीगढ़:हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि इनैलो एवं कांग्रेस ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ पर प्रदेश के किसानों को भ्रमित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष प्रदेश में खराब हुई फसल के लिए किसानों को 240 करोड़ रुपए मिले। सभी किसान फसल बीमा पर जाते तो यह राशि 840 करोड़ रुपए होती। किसानों को करीब 600 करोड़ रुपए का नुक्सान इनैलो व कांग्रेसी नेताओं द्वारा गुमराह करने के कारण हुआ है। धनखड़ रायपुररानी की अनाज मंडी में प्रधानमंत्री फसल बीमा जागरूकता अभियान की शुरूआत करते हुए जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना किसानों को पूरी तरह सुरक्षित एवं संरक्षित करती है। मात्र 500 रुपए प्रति एकड़ के भुगतान पर किसान फसल का 25 हजार रुपए का बीमा करवा सकते हैं।धनखड़ ने कांग्रेस नेताओं द्वारा आयोजित की जा रही किसान पंचायत को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब भी पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा सिंह हुड्डा एवं अन्य कांग्रेसी नेता किसानों को गुमराह कर रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static