इस नेता ने किया ट्वीट, 2024 में इनेलो का जेजेपी में होगा विलय

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 01:40 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजाय चौटाला के एक ट्वीट से हरियाणा की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। उन्होंने अपने ट्वीटर पर लिखा कि 2024 में इनेलो का जेजेपी में विलय होगा। जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला पर पलटवार किया है। आज दिग्विजय चौटाला ने ट्वीट कर कहा है कि इनेलो का अक्टूबर 2024 में जेजेपी में विलय होगा। वहीं अधिक जानकारी के लिए आपको बता दें की बीते दिनों इनेलो विधायक अभय चौटाला ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर पलटवार किया था कि जजपा तो अब भाजपा से बिकी हुई है।

जजपा का कभी भी भाजपा में विलय हो सकता है, जिसके बाद जजपा का प्रदेश में कोई जनाधार ही नहीं रहेगा। दूसरों पर लांछन लगाने वालों को पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए। वहीं जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने पलटवार किया है। दिग्विजय चौटाला ने ट्वीट कर बड़ी जानकारी दी है की अक्टूबर 2024 में इनेलो का जेजेपी में विलय होगा। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static