फौजी की पोशाक में पंजाब से हरियाणा में घुसपैठ की आशंका

punjabkesari.in Sunday, Feb 25, 2018 - 05:00 PM (IST)

अंबाला: जम्मू एवं कश्मीर के सांबा घाटी से तीन से चार संदिग्ध देश में घुसपैठ कर चुके हैं। ये सभी संदिग्ध फौजी की पोशाक में पंजाब से होते हुए हरियाणा में भी घुसे चुके हैं। आशंका यह भी है कि हरियाणा से आगे ये संदिग्ध दिल्ली का रुख कर सकते हैं। यह इनपुट केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी ने सेना से शेयर किया है।

इनपुट के बाद वेस्टर्न कमांड जहां हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की सैन्य छावनियों को लेकर सतर्क हो गई हैं, वहीं तीन दिन का रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। सूचना यह भी है कि सैन्य वर्दी में घूम रहे ये संदिग्ध ओपन एरिया छावनियों को अपना टारगेट बना सकते हैं। इसमें उतर भारत का सबसे महत्वपूर्ण अंबाला आर्मी बेस कैंप की सबसे अधिक आशंका बताई गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static