FCI में अटैंडैंट लगवाने का झांसा दे 2 युवकों को लगाई 16.50 लाख की चपत

punjabkesari.in Tuesday, Mar 15, 2022 - 08:56 AM (IST)

भिवानी : गांव धनाना निवासी 2 युवकों को फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में अटैंडैंट के पद ज्वानिंग करवाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पैसे ऐंठने के बाद दोनों युवकों को 3 माह की ट्रेङ्क्षनग करवाने के बाद घर भेज दिया। उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

गांव धनाना निवासी रविन्द्र व विक्रम ने पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह को बताया कि उन्होंने एफ.सी.आई. के गोदाम में अटैंडैंट के लिए आवेदन किया था। इस दौरान उनकी मुलाकात फतेहाबाद के दौलतपुर निवासी सोनू, दीवानचंद व जींद निवासी दर्शन से हुई। उन्होंने उक्त नौकरी के लिए उसने सिक्योरिटी राशि मांगी। इसके बाद 6 अगस्त, 2021 को उनकी उक्त पद पर ज्वाइङ्क्षनग की प्रजैंसी के लिए 3 जुलाई, 2021 को मेल भी भेज दी गई। 

11 अक्तूबर, 2021 तक उन्हें इस पद पर रखा गया। इसके 15 दिन बाद उन्हें एफ.सी.आई. के हैड ऑफिस बुलाया और वहां पर कथित रावत शर्मा उर्फ रमन नाम के अधिकारी ने उनसे दस्तावेजों की प्रतिलिपि ली। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने आरोपी सोनू को 12 लाख 21 हजार रुपए कैश, दिवानचंद को 1 लाख रुपए यू.पी.आई. द्वारा, दर्शन के खाते में 1 लाख 10 हजार रुपए, अक्षय गोदारा को 99 हजार य.पी.आई. द्वारा, किरण यादव को 10 हजार यू.पी.आई. द्वारा, धर्मबीर को 1 लाख यू.पी.आई. के माध्यम दिए गए। पीड़ितों ने आरोपियों को 16 लाख 50 हजार रुपए दिए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static