नुक्कड़ नाटकों के जरिए रैली का न्यौता दे रही ‘आप’

punjabkesari.in Tuesday, Mar 20, 2018 - 07:56 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): आम आदमी पार्टी ने 25 मार्च की हिसार रैली को सफल बनाने के लिए नए-नए तरीके अपनाए हुए हैं। आई.वी.आर. कॉल के माध्यम से खुद अरविंद केजरीवाल रैली में शामिल होने का न्यौता दे रहे हैं तो वहीं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को आर्कषित कर रैली का न्यौता दिया जा रहा है। 

यही नहीं रैली के माध्यम से हरियाणा की वर्तमान सरकार की कार्यशैली पर कटाक्ष करने का नया तरीका अपनाया जा रहा है जिसके तहत नई दिल्ली की नाटक मंडलियों द्वारा हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, रोहतक, झज्जर आदि जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर पहली बार नाटकों का मंचन करके लोगों को सरकार के विरुद्ध लामबंद करते हुए रैली में शामिल होने का न्यौता दे रहे हैं। 

‘आप’ के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद का कहना है हिसार रैली की भीड़ प्रदेश के राजनीतिक दलों की आंखें खोल कर रख देगी। रैली के प्रचार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि रैली को लेकर किया जा रहा प्रचार किसी व्यक्ति विशेष अथवा संगठन द्वारा प्रयोजित नहीं है। यह कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्र किए गए पैसे से ही किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static