करनाल : 3 बच्चों की मां को बस ने रौंदा...ऊपर से गुजर गया पहिया, मौके पर ही थम गई सांसें
punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 01:50 PM (IST)
करनाल : करनाल जिले में 32 वर्षीय महिला भयानक हादसे का शिकार हो गई। महिला निजी बस से उतरते वक्त सड़क पर गिर गई। पीछे से बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई ।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान मंगलौरा निवासी राजेश देवी (32) के रूप में हुई है। मृतक महिला राजेश के 3 बच्चे हैं और वह सिलाई का काम कर परिवार का पालन-पोषण करती थी। रोज की तरह वह सिलाई सेंटर से काम खत्म कर गुरुवार शाम को वह वापस बस से घर लौट रही थी। जब बस मंगलौरा के पास पहुंची तो वह उतरने लगी, लेकिन बस पूरी तरह नहीं रुकी थी। वह उतरने लगी, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। बस का पहिया उसे रौंदता हुआ आगे निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को पकड़ लिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।