करनाल के जवान की करंट लगने से मौत, 7 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि...2 महीने बाद होनी रिटायरमेंट
punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2023 - 03:51 PM (IST)

करनाल : करनाल के गांव सीकरी के सैनिक सोमबीर की महाराष्ट्र के अहमदनगर में करंट लगने से मौत हो गई। इस दुखद हादसे से सैनिक के गांव व परिवार में मातम पसर गया है। शुक्रवार यानि आज सोमबीर का पार्थिव शरीर गांव पहुुंचा और सेना के अधिकारियों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण अंतिम यात्रा में शामिल हुए। जहां राजकीय सम्मान के साथ सैनिक सोमबीर का अंतिम संस्कार किया गया।

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बताया जा रहा है कि सोमबीर महाराष्ट्र के अहमदनगर में सेना में तैनात थे। जब वह छोटे थे तो उनके पिता का देहांत हो गया था। मां व बड़े भाई ने ही सोमबीर को पाला पोषा और उसे पढ़ा लिखाकर सेना में भर्ती करवाया। सोमबीर के दो बच्चे है जिनमें एक लड़का और एक लड़की है। महाराष्ट्र के अहमदनगर में करंट लगने से सोमबीर की मौत हो गई। जैसे ही यह खबर गांव व परिवार के लोगों को पता चली तो मातम पसर गया। इस दुखद हादसे ने एक मां से उसका लाल व दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
2 महीने बाद होनी थी रिटायरमेंट
सोमबीर करीब 19 साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। दो महीने बाद सोमबीर की रिटायरमेंट होनी थी, लेकिन होनि का क्या पता था कि वह क्या खेल खेलेगी। जैसे ही सेना के जवान सैनिक सोमबीर के पार्थिव शरीर को लेकर गांव सीकरी पहुंचे तो पूरा गांव सैनिक की अंतिम यात्रा में पहुंचा था।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)