कुरुक्षेत्र पुलिस का ऑपरेशन ट्रैकडाउन; NDPS मामले का मुख्य सप्लायर दबोचा, बदमाश पर रखा था इनाम
punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 07:40 PM (IST)
कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस मामले में वांछित मुख्य सप्लायर और इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाहरुख खान उर्फ सोनी उर्फ सोनू निवासी देवदा, जिला रतलाम, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह, सुशील कुमार तथा मुख्य सिपाही बलदेव सिंह शामिल रहे। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार आरोपी एनडीपीएस मामले में मुख्य सप्लायर के रूप में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक, अंबाला मंडल, अंबाला द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)