फोन पर हुई कहासुनी पर युवक को गोली मारी

punjabkesari.in Monday, Feb 27, 2023 - 09:11 PM (IST)

गुडग़ांव, (ब्यूरो): पटौदी थाना क्षेत्र में दोस्त से मिलने पहुंचे युवक को उसके ही दोस्तों द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली की आवाज सुनकर जब पड़ौसी पहुंचे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

गुडग़ांव के अशोक विहार निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने दोस्त गुडग़ांव निवासी प्रदीप व रविन्द्र के साथ गांव बांसपदमका गया था। यहां उनका साथी गौरव रहता है। गौरव से मिलने के बाद वे मोहित के घर चले गए। जहां पहले से ही गे्रटर नोएडा निवासी डेविड, आनंद गुर्जर, भूपेन्द्र उर्फ भीम बैठे थे। आनंद गुर्जर के साथ उनकी आठ-दस दिन पहले फोन पर कहासुनी हो गई थी। उनको देखकर आनंद गुस्से में आ गया और उनके बीच कहासुनी हुई तो भूपेन्द्र ने उसे पीटना शुरू कर दिया। वहीं आनंद ने उसे पीछे से पकड़ लिया और डेविड ने उसके हाथ और पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर प्रदीप व रविंद्र के अलावा गांव के काफी लोग आ गए। जिसके बाद डेविड, आनंद गुर्जर व भूपेन्द्र फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static