माउंट एवरेस्ट पर बेटी बचाओ का संदेश देगी मनीषा, बराला ने दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2019 - 04:03 PM (IST)

टोहाना (सुशील सिंगला): बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, ये बात समय-समय पर बेटियों ने न केवल कही है बल्कि साबित भी की है।  हरियाणा के जिला फतेहाबाद की बेटी मनीषा अब माउंट एवरेस्ट पर देश का झंडा फहराएगी। इस यात्रा पर निकलने से पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने शुभकामनाएं देकर उसे रवाना किया। वहीं पर्वतारोहण का खेल कोटे में न होने के सवाल पर आने वाले समय में खेल नीति में सकारत्मक बदलाव की बात भी कही। मनीषा विश्व की सबसे उंची चोटी पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का बैनर भी फहराकर यह संदेश दुनिया को देगी कि बेटियां किसी से कम नहीं।

PunjabKesari, maneesha

फतेहाबाद के गांव बनवाली की मनीषा अगर माउंट एवरेस्ट के अपने अभियान का सफलतापूर्वक पूरा करने वाली जिले की पहली बेटी होगी। गुरूजंभेश्वर यूनिवर्सिटी में एमबीए की शिक्षा प्राप्त कर रही मनीषा के एक भाई व बहन हैं। उसके पिता हरियाणा पुलिस में सबइंस्पेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे रही है वहीं माता गृहणी हैं।

उसने बताया कि यह हौसला उसे टीवी सीरियल से आया कि वो भी दुनियां की सबसे उंची चोटी पर झण्डा फहराए। इससे पहले उसने तीन अन्य सिक्किम की दो व साउथ अफ्रीका की उंची चोटी पर भी फतेह हासिल की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static