SYL के मुद्दे पर मनीष ग्रोवर ने इनेलो को लिया आड़े हाथ

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2017 - 03:24 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह):सतलुज यमुना लिंक SYL को लेकर सियासी बयानबाजियों का सिलसिला अभी भी जारी है। अब मनोहर लाल के मंत्री मनीष ग्रोवर ने इनेलो पर निशाना साधा है। मनीष ग्रोवर का कहना है कि जिस दिन इनेलो वाले SYL खोदने निकले थे, हमें लगा था कि बाढ़ आ जाएगी। लेकिन बाढ़ तो नहीं आई अभी तक प्रदेश में सूखा पड़ा है। ग्रोवर बोले अगर ये लोग कुछ करके आते तो हम इनका स्वागत करते। इस परिवार ने SYL के नाम पर अपने पोते दोहतों को एम.एल.ए. तो बना दिया लेकिन प्रदेश के लिए कुछ भी नहीं किया। ​सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्विविद्यालय में चल रही आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के कार्यक्रम में पहुंचे मनोहर के मंत्री मनीष ग्रोवर ने आज से पुरुषों के कुश्ती खेलों का शुभारम्भ किया। इस मौके पर मनीष ग्रोवर ने कहा कि जबसे हरियाणा की सरकार आई है। तबसे खिलाड़ियों को बहुत सी सुविधाएं मिली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static