मनोहर लाल का कल को गुरुग्राम में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के साथ होने वाला कार्यक्रम रद्द
punjabkesari.in Sunday, May 29, 2022 - 10:19 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कल 30 मई, 2022 को गुरुग्राम में पंजाबी गायक श्री दलेर मेहंदी के साथ होने वाला कार्यक्रम रद्द हो गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर सिद्धु मूसेवाला की दुखद मृत्यु के बाद शोक स्वरूप इस कार्यक्रम को रद्द किया गया है।
गौरतलब है कि 30 मई, 2022 को गुरुग्राम में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल और दलेर मेहंदी द्वारा हरियाणा के विकास कार्यों पर बना गाना लॉन्च किया जाना था।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)