MCG की सख्ती, पर्यावरण प्रदूषित करने पर 317 चालान, 4 लाख का जुर्माना वसूला

punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2026 - 07:32 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): शहर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक अनुशासन को लेकर नगर निगम गुरुग्राम द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 20 जनवरी से 28 जनवरी के बीच कुल 317 चालान किए गए। इस दौरान विभिन्न उल्लंघनों के मामले में 4 लाख रूपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 


निगमायुक्त प्रदीप दहिया के अनुसार यह अभियान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने, कचरा जलाने, अवैध निर्माण गतिविधियों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया। अभियान के दौरान सबसे अधिक चालान पॉलीथिन के उपयोग को लेकर किए गए, जो प्लास्टिक प्रतिबंध नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है। इसके अलावा कचरा जलाने और निर्माण सामग्री को ढके बिना ढोने जैसे मामलों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई।


नगर निगम की टीमों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में 52 ऐसे उल्लंघनकर्ताओं के चालान किए गए हैं, जो अपने यहां डस्टबिन रखने की बजाए खुले में कचरा फैला रहे थे। इन उल्लंघनकर्ताओं पर 26 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके अतिरिक्त कचरा जलाने पर के मामले में 12 उल्लंघनकर्ताओं पर 60,000 रूपए, सीएंडडी डंपिंग के मामले में 25 उल्लंघनकर्ताओं पर 59,500 रूपए, कचरा फेंकने के मामले में 10 उल्लंघनकर्ताओं पर 5,000 रुपए, प्रतिबंध के बावजूद निर्माण कार्य न रोकने पर 7 उल्लंघनकर्ताओं पर 1,10,000 रूपए, बिना ढके वाहन से निर्माण सामग्री ले जाने पर 1 उल्लंघनकर्ता पर 5,000 रुपए, पानी की बर्बादी करने पर 7 उल्लंघनकर्ताओं पर 14,000 रुपए तथा पॉलीथिन उपयोग के मामले में 203 उल्लंघनकर्ताओं पर 1,21,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static