नाबालिगा का अपहरण कर किया गैंग\रेप, आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बनाई, 3 पर केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Dec 23, 2025 - 12:18 PM (IST)

नूंह : तावडू खंड के गांव में नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित पिता का आरोप है कि पहले युवकों ने उनकी लड़की का अपहरण कर बंधक बनाया, बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे पहले भी आरोपी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना चुके हैं। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को पीड़ित पिता ने बताया कि गांव सहसौला पट्टी निवासी वसीम, अफरोज और वसीम ने उसकी नाबालिग लड़की से 4-5 महीने पहले खेत में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था जिसकी उक्त लोगों ने अश्लील वीडियो बनाई और धमकी दी कि इस बारे किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर

देंगे। 19 दिसम्बर की रात आरोपियों ने उनकी लड़की को धमकाकर मिलने के लिए बुलाया। लड़की रात करीब 8 बजे उनके पास चली गई। तीनों ने उसकी लकड़ी के साथ दुष्कर्म किया। जब उन्होंने रात को लड़की को तलाश किया तो काफी छानबीन करने पर पता चला कि तीनों आरोपियों ने उसे बंधक बना रखा है। वह आरोपियों के परिवार के लोगों के पास गए और लड़की को उन्हें सौंपने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि अगर वह उनके बच्चों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे तो वह लड़की सौंप देंगे। इसी शर्त पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे लड़की को आरोपियों ने उनके हवाले किया। उन्होंने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static