पानीपत में नाबालिग विवाहिता बनी मां, पति भी है किशोर, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Wednesday, Jul 16, 2025 - 10:29 AM (IST)

पानीपत : पानीपत में एक नाबालिग विवाहिता के मां बनने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब प्रीमैच्योर डिलीवरी होने के बाद बच्चे को इलाज के लिए रोहतक पी.जी.आई. ले जाया गया। वहां पर डाक्टरों को संदेह हुआ तो इसकी जानकारी पानीपत पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि बाल विवाह हुआ तब इसकी जानकारी पुलिस, सी.डब्ल्यू.सी. को भी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। दोनों मामलों में समझौता करवाया गया।

जानकारी अनुसार शहर की एक कालोनी की रहने वाली 3 नाबालिग लड़कियां जुलाई, 2024 में घर से घूमने के लिए बहाने निकली थीं। तीनों को घर के बाहर सड़क पर 3 नाबालिग लड़के भी मिले थे। वे वहां से ट्रेन में बैठकर दिल्ली चले गए, जहां पर वे रात को वहीं रुके। रात रुकने के दौरान 15 वर्षीय लड़की ने दिल्ली के बाजार से खरीदा हुआ सिंदूर अपने 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी से मांग में भरवाया। इसके बाद दोनों ने पति-पत्नी की तरह रहने का वायदा किया। अगली सुबह सभी पानीपत पहुंच गए। कुछ दिनों के बाद लड़की पड़ोस की एक महिला से सिर में मालिश करवा रही थी, इसी दौरान उक्त महिला ने लड़की के सिर के पिछले हिस्से में मामूली सिंदूर देखा। इसके बारे में उसने लड़की की मां को बता दिया। लड़की की मां ने आनन-फानन में एक ही दिन में बेटी की शादी यू.पी. में कर दी। वहां से 20 दिन बाद वह भाग आई और अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। परिजनों ने दोनों की दूसरे गांव में अलग कमरा दिलवा दिया। 18 जून को लड़की ने घर पर ही एक लड़के को जन्म दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static