विधायक सीताराम यादव ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2023 - 06:28 PM (IST)

महेंद्रगढ़ ( प्रदीप बालरोडिया) : अटेली विधानसभा से विधायक सीताराम यादव ने कनीना के पंचायत समिति कार्यालय में जनता दरबार लगाया। विधानसभा क्षेत्र के तमाम लोग अपनी समस्या लेकर पंचायत समिति कार्यालय पहुंचे। वहीं इस जनता दरबार में पंचायत समिति कनीना के अंतर्गत आने वाले गांव जिनका विधानसभा क्षेत्र महेंद्रगढ़ है, उन गांवों के ब्लॉक समिति सदस्य भी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। गांव नांगल हरनाथ, गागडवास, बचीनी, झगडोली ,सीगड़ा आनावास आदि गांवों के ब्लॉक समिति सदस्यों ने कहा कि उनका विधानसभा क्षेत्र महेंद्रगढ़ है तथा ब्लॉक समिति कार्यालय खंड कनीना जो अटेली विधानसभा में आता है।

 सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनके गांवों में विकास कार्यों के लिए आवंटित बजट में भेदभाव किया जा रहा है। साथ ही सदस्यों ने आरोप लगाया कि पंचायत समिति कनीना की बैठक में गांव के विकास कार्यों के लिए एजेंडे में शामिल कार्यों की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही। कार्यवाही रजिस्टर में भी साइन नहीं करवाए जा रहे। सदस्यों ने अलग विधानसभा क्षेत्र होने के कारण भेदभाव का आरोप लगाया। विधानसभा क्षेत्र महेंद्रगढ़ तथा ब्लॉक समिति कार्यालय कनीना (अटेली विधानसभा) होने के कारण अक्सर इन गांव के लोगों का आरोप होता है कि उनके साथ भेदभाव किया जाता है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static