नगर निगम ने शहर में किया अतिक्रमण, पहले दी चेतावनी, फिर जब्त किया सामान

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 01:17 PM (IST)

रोहतक (स.ह.) : नगर निगम की टीम ने मंगलवार को शहर में कई जगह पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके तहत शहर में गांधी कैंप बाजार में अतिक्रमण हटाया गया। टीम ने दुकानदारों को न केवल खदेड़ा बल्कि कुछ जगह पर सामान भी जब्त किया गया। निगम के इस अभियान के सूचना पाकर दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। निगम के अधिकारियों के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक निगम का यह अभियान चलाया। निगम की टीम ने पूरे बाजार में अभियान चलाया। निगम की कई टीमें अलग-अलग एरिया में पहुंची। यहां पर फुटपाथ, रोड, निगम की जमीन व बाजार से अतिक्रमण को हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ ड्राइव जारी रहेगी। 

नगर निगम प्रशासन ने मुख्य बाजार क्षेत्र में सड़क के अलावा नाली से बाहर व नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण ध्वस्त कर सामान को जब्त किया। इस दौरान निगम की टीम बाजार में कई घंटों तक घूमती रही। कर्मियों के बार-बार चक्कर काटने से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। प्रशासन ने दुकानदारों को दोबारा सामान बाहर रखा पाए जाने पर कार्रवाई के साथ-साथ कोर्ट का चालान काटने की भी चेतावनी दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static