संपत्ति के लालच में भाभी ने करवाई थी देवर की हत्या, पुलिस के सामने कबूला जुर्म (Video)

punjabkesari.in Friday, Jun 29, 2018 - 04:59 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की भाभी ने घर से बेदखल किए जाने पर देवर की हत्या की करवा दी थी। पुलिस ने आरोपी भाभी सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी को अपने किए पर पछतावा हो रहा है। 
  
उल्लेखनीय है कि बीते 11 जून को फरीदाबाद के सूर्य विहार पल्ला इलाके में एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे। इस घटना में पुलिस ने 302,120 आईपीसी और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों सहित हत्या की साजिश रचने वाली मृतक की भाभी को भी गिरफ्तार किया है।
PunjabKesari
पकड़े गए मुख्य आरोपी पवन के मुताबिक उसकी बहन को उसकी सास ने परेशान किया हुआ था। घर से उसकी बहन और जीजा को बेदखल किया हुआ था। जिसके बाद उसकी बहन ने उसे ऐसा करने के लिए उकसाया जिसके बाद उसने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर बहन के देवर मोनू को गोली मरकर मौत के घाट उतार दिया। उसकी बहन की प्लानिंग थी कि उसके देवर के मरने के बाद सारी प्रॉपर्टी उसकी हो जाएगी। 
PunjabKesari
वहीं, गोली मारकर घटना को अंजाम देने वाला संजीव अब पकड़े जाने के बाद अपने किए पर पछतावा कर रहा है। वह कह रहा है कि घटना को अंजाम देने से पहले उसने पवन से मना भी किया था। आरोपी संजीव ने कहा कि जिंदगी में पहली बार ऐसा गुनाह किया है अगर दोबारा जिंदगी मिली और याद रहा तो कभी ऐसा नहीं करूंगा।  
PunjabKesari
पुलिस ने कहा कि गिरफ्त में आई महिला मृतक मोनू की भाभी है। जिसे उसकी सास ने उसके पति सहित बेदखल कर दिया था इसी रंजिश में भाभी ने प्रॉपर्टी को हड़पने के लालच में अपने भाईयों की मदद से देवर को मौत के घाट उतरवा दिया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static