गोहाना में एक नव विवाहिता चढ़ी दहेज की बलि, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2024 - 04:40 PM (IST)

गोहाना( सुनील जिंदल): हरियाणा में दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, दहेज प्रताड़ना व दहेज हत्या हरियाणा में एक विकराल रूप धारण करती जा रही है। जिसके कारण आम महिलायें इस दहेज रुपी डंक के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त कर रही हैं। कई मामले तो ऐसे भी आते हैं जिनका पुलिस तक पहुंचने से पहले दम घोट दिया जाता है। जिसके चलते विवाहिता को दहेज़ की लालच में या तो मार दिया जाता है या वह खुद अताम्हात्या कर लेती है। 

ऐसा ही एक मामला गोहाना के गाँधी नगर से सामने आया है, जहां तीन महीने पहले शादी के बाद ससुराल आई विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता को ससुरालियों के द्वारा  दहेज की डिमांड बार-बार परेशान किया जाता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने घर में फांसी लगा ली। 

जींद जिले की भाग खेड़ा गांव की रहने वाली एकता कि शादी गोहाना के गाँधी नगर के रहने वाले जितेंद्र के साथ 24 दिसंबर 2023 को हुई थी, यानि तीन महीने पहले महिला के परिवार वालों ने महिला के सुसराल वालों पर उनकी बेटी को दहेज के लिए बार बार मारने पीटने व दहेज मांगने का आरोप लगाया है। मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी के बाद से ही सुसराल वाले बार बार पैसे की डिमांड करते आ रहे थे। पिछले कई दिनों से उन्होंने उनकी बेटी को बहुत तंग कर रख था और बार बार उनकी बेटी को मारते पीटते भी थे। शादी के दौरान भी उन्होंने अपनी हैसियत से भी बढ़कर किया। लेकिन अब भी पैसे की डिमांड कर रहे थे, पैसे नहीं मिलने से उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।   

मामले की जांच कर रहे गोहाना सिटी थाना के एसएचओ मोहन ने बताया की इस मामले में मृतक महिला के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है मृतक महिला के परिवार वालों से सुसराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं। जांच की जा रही है। मामले उचित कार्रवाई की जाएगी। 

हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static