विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 8 लाख रुपए ठगने करने वाला नाइजीरियन शख्स गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Aug 06, 2022 - 04:05 PM (IST)

सोनीपत(सन्नी): साइबर थाना पुलिस को ने विदेश में नौकरी लगवाने व विदेश से पार्सल आने का झांसा देकर महिला से ठगी करने वाले नाइजीरियन शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी देबेचीं मार्क ओपेरा को पुलिस ने बेंगलुरु से  गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने महिला से लगभग 8 लाख रुपए की ठगी की थी। सोनीपत साइबर थाना पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। वहीं शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर 10 दिन के रिमांड पर लिया गया है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जा सके।

 

स्टडी वीजा लेकर बेंगलुरु में रह रहा था आरोपी युवक

 

सोनीपत की रहने वाली एक महिला ने साइबर थाना में शिकायत देकर बताया था कि उसके पास विदेश में नौकर लगवाने के नाम पर एक कॉल आया था। इसके बाद उसने उनके कहे अनुसार नौकर के लिए ऑनलाइन माध्यम से रुपए दिए थे। कई बार ट्रांजैक्शन होने के कारण उसे शक हुआ कि यह तो उसके साथ ठगी हो चुकी है। वहीं आरोपी ने महिला को विदेश से पार्सल आने का झांसा देकर भी करीब 8 लाख रुपए की ठगी की थी। महिला की शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी तब मिली जब उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी स्टडी वीजा पर बेंगलुरु में रह रहा था।

 

आरोपी पर बेंगलुरु में भी दर्ज है ठगी का मामला

 

साइबर थाना प्रभारी राजीव ने बताया कि सोनीपत की रहने वाली महिला ने शिकायत दी थी कि विदेश में नौकरी और विदेश से पार्सल मंगाने के नाम पर उसके साथ साइबर ठगी हुई है। आरोपी ने महिला से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए कई बार रुपए मंगवाए थे। शक होने पर महिला ने इसकी शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी देबेचीं मार्क ओपेरा को बेंगलुरु से  गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि ठगी के इस खेल में कई और आरोपी भी शामिल हो सकते हैं। इस आरोपी पर बेंगलुरु में भी ठगी  का मामला दर्ज है। आरोपी के वीजा और पासपोर्ट पहले ही कोर्ट में जमा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को 10 दिन के रिमांड पर लिया गया है, ताकि इसके अन्य साथियों तक भी पहुंचा जा सके।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static