नोजल चोरी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Jul 26, 2023 - 06:14 PM (IST)

महेंद्रगढ़(प्रदीप बालरोड़िया): महेंद्रगढ़ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। किसानों के खेत से नोजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस दौरान गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बता दें कि जिले के अटेली कस्बे में लगातार नोजल चोरी की वारदात हो रही थी। जिसके चलते किसान व पुलिस दोनों ही परेशान नजर आ रहे थे। पुलिस ने कई दिन से चोरों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी थी। आखिरकार चोर गिरोह का मास्टरमाइंड पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस गिरोह में गांव मोड़ी निवासी जीतू , संजय व हेमंत शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी हेमंत व संजय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि चोर गिरोह के मास्टरमाइंड जीतू को कल गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
जानकारी देते हुए डीएसपी मोहिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनसे पुलिस 150 नोजल , एक गाड़ी, लोहे के फरमे सहित अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों ने इसके अलावा चोरी की करीब एक दर्जन वारदातों का खुलासा किया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)