दहेज के लालच में NRI पति ने पत्नी को छोड़ा, ऑस्ट्रेलिया आने के लिए मांगे 15 लाख रुपए

punjabkesari.in Wednesday, Apr 28, 2021 - 10:24 AM (IST)

अम्बाला शहर : शहर निवासी विवाहिता को अस्ट्रेलिया में रहने वाले उसके एन.आर.आई. पति ने शादी के महज चंद दिनों बाद ही दहेज के लालच में छोड़ दिया। पति पहले तो पत्नी को अपने पास बुलाने का झूठा आश्वासन देता रहा लेकिन बाद में उसे अपने पास बुलाने के लिए अपने मायके से 15 लाख रुपए लेकर आने की बात कहने लगा। वहीं ससुराल में रहने वाली विवाहिता को अन्य ससुरालियों ने मारपीट कर पैसे नहीं लेकर आने तक उसे वापस उसके मायके में ही भेज दिया। इसके बाद अब पुलिस को शिकायत दी गई। महिला थाने में एन.आर.आई. पति सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ व अन्य कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। 

पुलिस को दी गई शिकायत में बांस वाला मोहल्ला निवासी विरेंद्र चोपड़ा ने बताया कि उसकी बेटी वसुधा चोपड़ा की शादी हिमांशु चौहान पुत्र विजय सिंह चौहान निवासी दसुआ जिला होशियारपुर (पंजाब) के साथ हाल पता ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। ऑस्ट्रेलिया में हुई शादी में दोनों परिवारों से कोई भी सदस्य शरीक नहीं हुआ था। इसी कारण हिमांशु के परिजनों ने वसुधा के परिजनों को कहा कि वह अपने बेटे की अस्ट्रेलिया में हुई शादी को नहीं मानते हैं और दोबारा इनकी यहां शादी करवाना चाहते हैं। लड़के वालों ने शादी से पहले सगाई करने के लिए कहा तो विरेंद्र चोपड़ा ने 19 जनवरी 2019 को सगाई की। लड़के वालों ने बाकायदा सगाई में रिश्तेदारों को दिए जाने वाले सामान व शगुन के लिए पहले ही लड़की के पिता को लिस्ट भी दी।

इसी के मुताबिक हिमांशु को रिंग सैरेमनी व विवाह और रिसैप्शन के समय सोने का कड़ा वजनी 4 तोला, डायमंड की अंगूठी, 51 हजार शगुन, सुषमा चौहान को 6 तोले सोने का सैट, 1 सोने की अंगूठी व 21 हजार रुपए शगुन, ननद बंदिया को कानों के सोने के झुमके, 31 हजार शगुन व उसके पति अमित वर्मा को एक सोने की अंगूठी व 31 हजार शगुन, ननद रीत को कानों के सोने के झुमके 31 हजार शगुन व उसके पति संजय कुमार को एक सोने की अंगूठी, 31 हजार शगुन व तीसरी बहन दीप्ति को भी कानों के सोने के झुमके, 31 हजार शगुन व उसके पति प्रवेश कुमार को एक सोने की अंगूठी और 31 हजार रुपए शगुन दिया गया। इसके बाद दोनों की शादी की गई, जिसमें विवाहिता वसुधा को 3 सोने के सैट, एक सोने का ब्रैसलेट व 2 सोने की चूडिय़ां, 2 सोने की अंगूठी कुल वजनी तकरीबन 13 तोले था और यह सारी ज्वैलरी उसकी सास वसुधा को दी गई। 

ऑस्ट्रेलिया आने के लिए मांगे 15 लाख रुपए 
कुछ दिनों तक तो हिमांशु अपनी पत्नी के साथ रहा और फिर वापस ऑस्ट्रेलिया चला गया। उसने पत्नी को कहा कि वह कुछ समय बाद उसे भी वहीं अपने पास बुला लेगा लेकिन इधर, ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज में कम सामान व ज्वैलरी लेकर आने पर उसका उत्पीडऩ करना शुरू कर दिया। विवाहिता ने पति को यह बात बताई तो उसने भी परिजनों का साथ दिया। वहीं कुछ समय बाद जब विवाहिता ने ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए वीजा अप्लाई किया तो उसके पति व अन्य ससुराल वालों ने उसमें भी अड़चनें डालनी शुरू कर दी और उसका वीजा ही नहीं लगने दिया। पति व ससुरालियों ने कहा कि पहले अपने घर से 15 लाख रुपए लेकर आओ ताकि उनका बेटा ऑस्ट्रेलिया में कोई बिजनैस शुरू कर सके। जब पीड़िता ने 15 लाख लेकर आने में असमर्थता जताई तो ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर वापस उसे मायके में भेज दिया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके आधार पर अब पति हिमांशु, सास सुषमा, ननद रीत, ननदोई संजय कुमार, ङ्क्षबदिया व पति अमित वर्मा के खिलाफकेस दर्ज कर लिया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static