HARYANA WEATHER: हरियाणा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों में हवाओं के साथ बरसेंगे बादल

punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2024 - 09:30 AM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मानसून आने के बाद भी गर्मी से खासा राहत देखने को नहीं मिली है। एक धूप से प्रदेश में गर्मी का एहसास होने लगता है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 17 जुलाई की रात से 19 जुलाई के बीच हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

PunjabKesari

 

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार आज असंध, करनाल, कैथल, घरौंडा, जींद और पानीपत में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वही अंबाला, कैथल, करनाल, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, जींद, हिसार, झज्जर, पलवल, रेवाड़ी, सोनीपत और यमुनानगर में सामान्य से कम बारिश हुई। वहीं फतेहाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह और सिरसा जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई।

हरियाणा में 45 दिनों में इन जिलों में इतनी बारिश

जिला वर्षा सामान्य प्रतिशत
अंबाला 73.9 250.7 -71
भिवानी 70.4 84.4 -71
चरखी दादरी 56.7 110.2 -49
फरीदाबाद 94 116.9 -20
फतेहाबाद 117.6 77 53
गुरुग्राम 125 121.9 3
हिसार 68.1 84.3 -91
झज्जर 81 95.2 -15
जींद 73.2 121.2 -40
कैथल 30.1 104.2 -71
करनाल 26.4 169.9 -84
कुरुक्षेत्र 54.4 122.4 -56
महेंद्रगढ़ 167.7 117.5 43
नूंह 179.2 11.3 61
पलवल 67 91 -26
पंचकूला 45.2 225 -80
पानीपत 66.8 128.3 -48
रेवाड़ी 101.4 113.2 -10
रोहतक 48.1 125.4 -62
सिरसा 86.3 72.8 18
सोनीपत 56.5 125 -55
यमुनानगर 64.8 252.7 -74
कुल हरियाणा 79.5 117.7 -32

बता दें कि 17 जुलाई की रात से राज्य में एक बार फिर मानसूनी सक्रियता बढ़ सकती है। इसके चलते 17 जुलाई की रात से 19 जुलाई तक राज्य के अधिकांश भागों में हवाओं व गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static