खाकी की आड़ में दरोगा की गुंडागर्दी, शारीरिक संबंध बनाने के लिए महिला पर बनाया दबाव(VIDEO)

punjabkesari.in Wednesday, Sep 07, 2022 - 12:48 PM (IST)

कैथल(जयपाल): हरियाणा के कैथल में खाकी को दागदार करने का मामला सामने आया है। एक महिला ने पुलिस सब इंस्पेक्टर के पर दुष्कर्म संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी ने उसके साथ शारीरिक संबंध ना बनाने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में महिला ने आरोपी एसआई के खिलाफ शिकायत दी है। महिला की शिकायत पर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी होना अभी बाकी है।

 

महिला का आरोप, फेसबुक के जरिए दोस्ती कर दरोगा ने की अश्लील हरकत

 

कैथल निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती एसआई विक्रम नैन के साथ दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे। धीरे-धीरे सब इंस्पेक्टर विक्रम उसे अश्लील व गंदे संदेश भेजने लगा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव डालने लगा। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार सब इंस्पेक्टर ने उसे धमकी दी है कि अगर उसने उसकी शिकायत कहीं पर भी की तो वह उसे जान से मार देगा।

 

महिला के आरोप सही पाए जाने पर एसआई पर मामला दर्ज

 

महिला ने कैथल पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर इस मामले में एक शिकायत दी। जांच के बाद सब इंस्पेक्टर विक्रम को आरोपी पाया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ कैथल सिविल लाइन थाने में आईपीसी की धारा 354-A, 354-D और 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कैथल सिविल लाइन थाने में कैथल निवासी एक महिला की शिकायत पर पीएसआई विक्रम नैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बता दें कि आरोपी पुलिसकर्मी करनाल स्थित पुलिस एकेडमी में ट्रेनिंग के लिए गया हुआ था और बार-बार कहने के बावजूद भी जांच में शामिल नहीं हुआ।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static