भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के साथ राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2019 - 01:40 PM (IST)

कैथल (महीपाल): कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके बाद से क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, इंडियन नैशनल लोकदल, बसपा व आम आदमी पार्टी द्वारा भी अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी। क्षेत्रवासियों को बाकी विभिन्न पाॢटयों के प्रत्याशियों की घोषणा का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। हरियाणा में नामांकन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी। भाजपा ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से अपने प्रत्याशी के रूप में नायब सैनी को चुनावी दंगल में उतारा है। नायब सैनी ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है और वह पिछले 2 दिनों से कैथल जिले के गांवों में चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि नायब सैनी को प्रत्याशी बनाने को लेकर लोग पहले से ही आश्वस्त थे। उनके नाम की पार्टी द्वारा घोषणा किसी को चौंकाने वाली नहीं है। गांव की चौपालों से लेकर शहर की गलियों और नुक्कड़ के मोड़ तक में इस समय राजनीति की ही बातें सुबह से शाम तक चलती रहती हैं। भाजपा द्वारा प्रत्याशी की घोषणा के बाद से अब तक शांत राजनीति में गर्माहट आने लगी है। जजपा और इनैलो के संभावित प्रत्याशियों को लेकर भी काफी कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कुरुक्षेत्र सीट पर इस बार सबसे रोमांचक स्थिति बनती जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static