जहर व नफरत की राजनीति करती है भाजपा: डा. अशोक तंवर(Video)

punjabkesari.in Friday, Nov 02, 2018 - 09:24 AM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): भाजपाई जहर और नफरत की राजनीति करते हैं और देश एवं प्रदेश के लोगों को ऐसे स्वार्थी तत्वों से सावधान रहना होगा जो समाज को बांटने का काम करते हैं। इनके गुजरात मॉडल की सच्चाई को हरियाणा ही नहीं, देश ने भी बहुत करीब से देख लिया। भाजपा ने हरियाणा में जो आगजनी व दंगे करवाए उसके लिए इन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता। वीरवार देर शाम रोहतक में प्रैस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने यह बात कही। 

उन्होंने चाचा-भतीजे की फूट को लेकर इनैलो पर भी कटाक्ष किया। तंवर ने कहा कि ‘आप’ की सरकार ने दिल्ली को बदहाल करके रख दिया है। कांग्रेस का नाम लेने से कुछ नहीं होने वाला। सबको पता है कि हरियाणा में दंगों एवं आगजनी के लिए भाजपा जिम्मेदार है। उन्होंने खट्टर सरकार को टाइम बिताऊ-भ्रष्टाचार बढ़ाऊ सरकार करार देते हुए कहा कि अब इस विफल सरकार की विदाई का वक्त आ गया है। अगले कुछ महीने में कई प्रदेशों में चुनाव होने हैं और भाजपा को भी इस बात का भलीभांति आभास हो चुका है कि सभी राज्यों में कांग्रेस की सरकारें बनने जा रही हैं। 
PunjabKesari
इस बार और लोग काली दिवाली मनाने को मजबूर रहेंगे लेकिन अगले साल कांग्रेस सरकार में खुशहाल दिवाली मनाई जाएगी। मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण ही आज डॉलर के मुकाबले रुपए की हालत पतली हो गई है। कांग्रेस पार्टी पम्पलेट्स के जरिए लोगों तक भाजपा की विफलताओं की कहानी पहुंचाकर जनता को जागरूक करेगी। इसके लिए कांग्रेस ने रोडमैप तैयार कर लिया है और 3 तरह के पम्पलैट्स भी छपवाए गए हैं। इसके अलावा पार्टी चंदे के लिए भी रणनीति तैयार कर चुकी है। पार्टी का लक्ष्य है कि प्रत्येक बूथ लेवल पर दस सहयोगी तैयार करने का देशव्यापी अभियान चलाया जाए। 

यू.पी.ए. गवर्नमैंट के दौरान कृषि विकास दर 3.84 थी जबकि अब भाजपा की सरकार में यह घटकर महज 1.86 प्रतिशत पर आ गई है। यह आंकड़े देखकर कोई भी बता सकता है कि इस सरकार के राज में किसान की क्या दशा हो गई है। झूठे आंकड़े दिखाकर लोगों को आखिर कब तक गुमराह किया जा सकता है। भाजपा चोर, झूठी और लूटेरी सरकार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static