पूर्व प्रधानमंत्री के देहांत के बाद इनेलो ने 18 अगस्त का हरियाणा बंद किया स्थगित: अरोड़ा

punjabkesari.in Thursday, Aug 16, 2018 - 07:52 PM (IST)

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोड):  इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए 18 अगस्त के हरियाणा बंद को स्थगित करने की घोषणा की है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बाजपेयी के निधन से देश को जो क्षति पहुंची है, उसकी आपूर्ति होना असंभव है। वे भारत माता के सच्चे सपूत थे। बाजपेयी जी ने देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी भारत का गौरव बढ़ाया।  

चौ. देवीलाल के परिवार के साथ बाजपेयी के राजनैतिक ही नही बल्कि पारिवारिक रिश्ते रहे हैं। बाजपेयी जी चौ. देवीलाल का बहुत मान-सम्मान करते थे। उन्होंने कहा कि बाजपेयी जी के निधन से इनेलो को गहरा दु:ख पहुंचा है। बाजपेयी जी के निधन के कारण इनेलो ने एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने की मांग को लेकर 18 अगस्त का हरियाणा बंद को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Related News

static