फरीदाबाद की जेल में अब कैदियों को मिलेगी गरमा गरम रोटियां

punjabkesari.in Wednesday, Apr 18, 2018 - 05:21 PM (IST)

फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक): फरीदाबाद के जेल में बंद करीब ढाई हजार कैदियों को अब गरमा गरम रोटी परोसी जाएंगी। इसके लिए बाकायदा सरकार की तरफ से उनके लिए करीब 11 लाख रुपए की लागत से रोटी बनाने की मशीन लगवाई गई है।  जेल में पूर्व वरिष्ठ आईएएस और हरेरा के चेयरमैन के.के. खंडेलवाल ने इस मशीन का उद्घाटन किया।

इस मौके पर उनके साथ जेल सुपरिटेंडेंट अनिल कुमार, DSP जेल संदीप शर्मा, DSP जेल सचिन कौशिक के अलावा जेल कर्मचारी मौजूद रहे।  जेल पर पहुंचने पर के.के. खंडेलवाल का बुके देकर जेल सुपरिटेंडेंट अनिल कुमार ने स्वागत किया और उसके बाद जवानों ने सलामी दी।
PunjabKesari
इस बारे में के.के.खंडेलवाल का कहा कि जेल में बंद कैदियों के लिए लगाई गई मशीन से 1 घंटे में करीब 4 हजार रोटियां बनकर निकलेंगी।  फरीदाबाद जेल में एक वक्त में 12 हजार रोटियों की जरूरत पड़ती है। जिसे 3 घंटे में मशीन द्वारा बना दिया जाएगा। जो पहले रात के 12:00 बजे तक रोटियां बनाने का काम चलता था। अब 3 घंटे में रोटियां बनकर तैयार हो जाएंगी और कैदियों तक गरमा गरम रोटी पहुंच जाएंगी। उन्होंने कहा कि अब जेलों का माहौल बदल रहा है।  सरकार जेल में बंद कैदियों के लिए सुविधाओं को लेकर ध्यान दे रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static